रांची:
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव के साथ रिम्स में समीक्षा बैठक बुलाया। जिसमें कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग के कार्डियक सर्जन डॉ.राकेश चौधरी (Dr. Rakesh Choudhary) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डॉ.चौधरी पर मरीज से पैसे लेने का आरोप है। वहीं कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रकाश कुमार को शोकॉज करते हुए 1 महीने का वेतन काटने का आदेश दिया।

मरीज को फोन कर किया गया सत्यापन
शुक्रवार को रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। डॉ.चौधरी पर मरीज से पैसे लेने का की बात को रखा गया। फिर क्या था मंत्री जी ने बैठक से ही मरीज को फोन किया गया। जिसने डॉ.चौधरी पर लगे आरोप साबित हो गए। मरीज से बातचीत के बाद मंत्री ने कार्रवाई का आदेश जारी किया। मंत्री ने कहा कि मरीजों से पैसे लेने के आरोप से रिम्स की छवि खराब हो रही है इसलिए तत्काल प्रभाव से डॉ.चौधरी निलंबित किया जाए।
डॉ. महाजन को दी गई मौखिक चेतावनी
स्वास्थ्य मंत्री और सचिव के समक्ष सीटीवीएस विभाग में चल रहे आंतरिक कलह और आरोप-प्रत्यारोप का मामला भी रखा गया। विभागाध्यक्ष डॉ विनीत महाजन और डॉ अंशुल कुमार को बुलाया गया और अपना-अपना पक्ष रखने को कहा गया। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप को सुनने के बाद मंत्री ने डॉ महाजन को मौखिक चेतावनी दी। वहीं, डॉ अंशुल कुमार को लिखित चेतावनी जारी करने का आदेश रिम्स प्रशासन को को दिया गया।

पदाधिकारियों को भी दी चेतावनी
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स में हृदय रोग विभाग के तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने रिम्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्डियोलॉजी विभाग में आ रही लगातार समस्या की समीक्षा की। समीक्षा के बाद डॉ. राकेश चौधरी और डॉ. प्रकाश कुमार पर कार्रवाई करने के साथ सभी चिकित्सकों को भी अस्पताल के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को भी चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में कोई भी चिकित्सक रिम्स के नियम कानून को तोड़ता है तो उन पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
.